नई दिल्ली। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर-डीडीएल) ने अप्रैल 2026 तक रिकॉर्ड 10,466 रूफटॉप सोलर इन्स्टॉलेशन शुरू करा दिए हैं। कंपनी की सूर्यांश परियोजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन अपनाने में वृद्धि हुई है। कंपनी की रूफटॉप सोलर कैपेसिटी अब 160.3 मेगावाट तक पहुंच गई है।
टाटा पावर दिल्ली के करीब 90 लाख लोगों को विद्युत आपूर्ति करती है। आवासीय रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के क्षेत्र में टाटा पावर का योगदान लगभग 81 प्रतिशत है। पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत काम करते हुए टाटा पावर-डीडीएल ने अब तक 4,375 इन्स्टॉलेशन शुरू किए हैं। यह दिल्ली के सभी डिस्कॉम में सबसे अधिक है। कुल 10,466 कनेक्शन में से 8,451 कनेक्शन घरों के हैं। ब्यूरो