फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: 'तुम्हारे संबंध बॉयफ्रेंड के साथ ठीक करा दूंगा...', लालच देकर टैरो कार्ड रीडर ने युवती से की हैवानियत

Tue, 05 Mar 2024 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उधमपुर, उत्तराखंड निवासी टैरो कार्ड रीडर सिद्धांत जोशी ने बॉयफेंड से रिश्ते सुधरवाने के नाम पर एक युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी युवती को कई जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


दिल्ली की कापसहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को 100 किमी से ज्यादा पीछाकर कर उसे वारदात के 24 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि उसने कई और लड़कियों को इस तरह अपनी हवस का शिकार बनाया होगा। 

कापसहेड़ा में रहने वाली एक युवती ने एक मार्च को कापसहेड़ा थाना प्रभारी नवीन कुमार को शिकायत दी कि एक टैरो कार्ड रीडर ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। वह बॉयफ्रेंड से खराब हो चुके संबंधों को सुधारने के लिए सिद्धांत जोशी से मिली थी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और अश्लील वीडियो भी बनी है। साथ ही उसे धमकी दी कि वह उनके रिश्ते के बारे में किसी को न बताए अन्यथा वह वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। 

मामला दर्जकर कापसहेड़ा थानाध्यक्ष नवीन की दुकान की देखरेख में महिला एसआई नेहा, एसआई अनिल कुमार, पीएसआई सुनील, हवलदार नितिन और दीपक की टीम ने जांच शुरू की। 
एसआई नेहा ने आरोपी मोबाइल फोन के सर्विलांस के आधार पर टीम ने मेरठ, यूपी से उसका पीछा करना शुरू किया। 

 

पता चला कि आरोपी मेरठ छोड़कर उत्तराखंड के रुद्रपुर की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने रुद्रपुर, उत्तराखंड पहुंची और वहां से जालंधर (पंजाब) पहुंचे। आखिरकार महिला एसआई नेहा व उनकी टीम ने लगभग 1000 किलोमीटर पीछाकर आरोपी रुद्रपुर, उधमपुर, उत्तराखंड निवासी टैरो कार्ड रीडर सिद्धांत जोशी(35) को हिमाचल प्रदेश के कसौली से पकड़ लिया गया। 

 
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि आरोपी सिद्धांत की गिरफ्तारी के साथ कापसहेडा थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट करने के 24 घंटे के भीतर एक बलात्कार के मामले को सुलझा लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें