फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे पर भूत का साया बता मां की लूट ली आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला और उसके परिवार पर भूत का साया बताकर उसे अपने चंगुल में ले लिया।
विज्ञापन


उसके मासूम बेटे को जान से मारने की धमकी दी और अपने साथी के साथ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में तहरीर दी है।

महिला की मानें तो उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह किसी काम से तांत्रिक के पास गई थी। घटना 25 मई की है।
विज्ञापन

किडनैप कर मासूम बेटे को ले गया मेरठ

तांत्रिक अपने साथी के साथ उसे और उसके मासूम बेटे को मेरठ की ओर ले गया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर उसके बेटे को अगवा कर मारने की धमकी दी गई।

वहीं दूसरी ओर सिहानी गेट थानाक्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास के छात्र (7) के साथ ऑटो चालक ने कुकर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोचकर धुना और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उस पर पोक्सो एक्ट भी लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें