फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक के नाम पर महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

Wed, 06 Mar 2019 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

आर्थिक नुकसान रोकने व ग्रह शांति के लिए झाड़फूंक और हवन करने के नाम पर तांत्रिक ने 27 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सोमवार को इसकी शिकायत बादशाहपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल करवाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) शमशेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।

पुलिस के मुताबिक बादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा कि उन्होंने घर पर हो रहे आर्थिक नुकसान व ग्रह शांति के लिए बल्लभगढ़ निवासी तांत्रिक बॉबी से संपर्क किया था। सोमवार को बॉबी उनके घर पर आया और हवन करने के लिए सामग्री खरीदने महिला के पति को बाजार भेज दिया। 

इस दौरान तांत्रिक उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। पति जब बाजार से वापस आया तो पीड़िता ने आपबीती को बताई। इसके बाद उन्होंने तांत्रिक की शिकायत बादशाहपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें