फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी करेगी टैंकर घोटाले की जांच, बढ़ सकती हैं शीला दीक्षित की मुश्किलें

Fri, 17 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित, केजरीवाल और नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली में हुए टैंकर घोटाले की जांच अब एसीबी करेगी। बृहस्पतिवार को एलजी ने केजरीवाल सरकार की ओर से घोटाले को लेकर मिली जांच रिपोर्ट और शिकायत पर इसे जांच के लिए एसीबी को भेज दिया है।
विज्ञापन


पूरा घोटाला 400 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत कूल नौ लोग आरोपी हैं। बताते चलें कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार के दौरान टैंकर घोटाला करने का आरोप लगा था।

उसकी जांच कर जल मंत्री कपिल मिश्रा ने एक रिपोर्ट एलजी को बीते सोमवार को सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर एलजी ने घोटाले की जांच एसीबी को सौंपी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

400 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है पूरा घोटाला

कप‌िल म‌िश्रा
टैंकर घोटाले को लेकर दिल्ली विधानसभा में भी मुद्दा बना था। इसे लेकर लंबी  बहस करते हुए विधायकों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। विभिन्न मुद्दों को लेकर केजरीवाल सरकार के निशाने पर रहे एलजी से इस सरकार ने जांच की मांग की थी।

बृहस्पतिवार को कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि सारे सबूत होने के बाद भी बीजेपी इसपर कोई एक्शन नहीं लेगी। इस ट्वीट से उन्होंने एलजी पर निशाना साधा था।

देर शाम एलजी की ओर से यह फाइल एसीबी को भेजने की खबर आई। उसके बाद कपिल मिश्रा ने फिर ट्वीट कर कहा कि उनकी रिपोर्ट ने टैंकर घोटाले को एक्सपोज किया है। अब शीला दीक्षित की जांच एसीबी के पास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें