दिल्ली के जनकपुरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सोमवार एक टैंकर ने बच्ची को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार सुबह जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल के पास हुई। घटना के वक्त ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया।