फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि हत्याकांड : जेल से सीधे आरुषि के नाना के घर पहुंचे तलवार दंपती

Tue, 17 Oct 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 25 जलवायु व‌िहार में अरुष‌ि के नाना नानी म‌िठाई ख‌िलाते हुए। - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
डासना जेल से छूटकर डॉ. राजेश तलवार और उनकी पत्नी डॉ. नूपुर तलवार परिजनों के साथ सीधे नोएडा स्थित आरुषि के नाना के घर पहुंचे। गाजियाबाद से ही उनका पीछा करते हुए 100 से अधिक मीडियाकर्मी भी उनके साथ घर पहुंचे और बात करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


तलवार दंपति ने किसी से भी बात नहीं की। वह स्वयं पुलिस के घेरे में होते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गए। उधर, डॉ. राजेश के भाई दिनेश ने मीडिया से कहा कि अब तो उन्हें सुकून से रहने दो।

दरअसल,  तलवार दंपति गाजियाबाद की डासना जेल से परिजनों के साथ शाम पांच बजे नोएडा पहुंचे। हालांकि उनके जेल से सीधे सांई मंदिर सेक्टर-61 जाने की अटकलें थीं, मगर वह सीधे सेक्टर-25 के एल-245 स्थित आरुषि के नाना के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अब दोनों को कुछ दिन के लिए सुकून से रहने दो'

dinesh talwar - फोटो : लाल सिंह
वहां उनके भाई दिनेश तलवार और पारिवारिक मित्र विकास सेठी थे। ये बीच-बीच में मीडिया को मैनेज करने का प्रयास भी कर रहे थे। तलवार दंपती से बात करने के लिए स्थानीय और नेशनल स्तर के 100 से अधिक मीडियाकर्मी मौजूद थे। घर के बाहर चैनलों की ओबी वैनों का जमावड़ा था।

अधिकारियों को गाजियाबाद जेल से निकलने के बाद तलवार दंपती के नोएडा आने की सूचना मिली तो सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने सेक्टर-20 पुलिस को भी वहां भेजा।

​वहीं, डॉ. राजेश के भाई दिनेश तलवार ने मीडिया से चंद सेकेंड बात की। उन्होंने कहा कि अब दोनों को कुछ दिन के लिए सुकून से रहने दो। पहले ही वह बहुत कुछ सह चुके हैं। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें