फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि हत्याकांड : भावुक हो कर नानी बोलीं-बहुत याद आती है आरुषि 

Tue, 17 Oct 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आरुषि की नानी लता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूपुर तलवार की मां लता चीटनीस ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि वह अब भी नूपुर की बेटी यानी अपनी नातिन आरुषि तलवार को बहुत मिस कर रहीं हैं। आरुषि बहुत ही होशियार व होनहार बच्ची थी।
विज्ञापन


तलवार दपंती को जमानत देने के लिए सीबीआई कोर्ट पहुंची आरुषि की नानी लता चीटनीस ने कहा कि आरुषि जब पैदा हुई थी तो उसे सबसे पहले उनकी गोद में दिया गया था लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है। वह उसे बहुत मिस कर रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आरुषि ने अधिकतर समय ननिहाल में ही बिताया था। लता ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद उन्हें अपनी बेटी नूपुर व दामाद राजेश की रिहाई पर बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि उनकी बेटी-दामाद पर से अपनी बेटी की हत्या का कलंक मिट गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नूपुर के मां-बाप ने दी दामाद की जमानत

dinesh talwar - फोटो : लाल सिंह
अधिवक्ता मनोज शिशौदिया ने बताया कि नूपुर की मां लता व पिता बीजी चिटनिस ने अपनी बेटी नूपुर की जमानत देने की बजाय दामाद राजेश तलवार की जमानत दी।

वहीं, राजेश के भाई दिनेश तलवार व उनके मित्र अरुण ने नूपुर की जमानत दी। मनोज ने बताया कि इसकी वजह यह भी है कि नूपुर के माता-पिता पहले भी राजेश की जमानत दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें