दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास बने यार्ड में खड़े तेल के टैंकर में चढ़कर झाकने के दौरान करेंट के चापेट से मौत मामले में मोहम्मद अयू
- फोटो : अमर उजाला
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़े युवक की ओएचई तार की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक शर्त लगाने के बाद ट्रेन टैंकर पर पेट्रोल देखने चढ़ गया था।
ये भी कहा जा रहा है कि युवक सेल्फी लेने पेट्रोल ट्रेन टैंकर पर चढ़ा था। हालांकि पुलिस अधिकारी सेल्फी लेने की बात से इनकार कर रहे हैं। युवक का मोबाइल अस्पताल में उसके जैकेट से बरामद किया गया जो बिना कैमरे का है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
रेलवे पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद अयूब (19) पुत्र जमाल गली राजान, फराशखाना पुरानी दिल्ली में परिवार के साथ रहता था और ग्रेजुएशन कर रहा था।