दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और तजिंदर सिंह बग्गा को मामले में नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। यह याचिका पंजाब के एसएएस नगर के एसपी देहात मनप्रीत सिंह ने दायर की है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब पुलिस की ओर से दायर एक याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई तजिंदर बग्गा के अपहरण की एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और तजिंदर सिंह बग्गा को मामले में नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। यह याचिका पंजाब के एसएएस नगर के एसपी देहात मनप्रीत सिंह ने दायर की है। जस्टिस अनु मल्होत्रा ने कहा कि सभी पक्षों को चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करना होगा और साथ ही मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को तय कर दी है।