फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ताज मोहम्मद का दिल्ली राज्य जूनियर टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरकेश नगर स्थित श्रेष्ठ एफसी के युवा फुटबॉल खिलाड़ी ताज मोहम्मद का दिल्ली की जूनियर फुटबॉल टीम में चयन हो गया है। वह अब बेंगलुरु में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता बीसी रॉय ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

उनका चयन लगातार बेहतर प्रदर्शन, तकनीकी कौशल और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। ताज के चयन से उनके परिवार, कोच और श्रेष्ठ एफसी से जुड़े खिलाड़ियों में खुशी है। क्लब के कोच गुरजीत सिंह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि ताज का चयन अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। श्रेष्ठ एफसी का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। क्लब ने ताज को बीसी रॉय ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें