फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नॉर्थ दिल्ली ने साउथ दिल्ली को 2 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुषी सोनी की नाबाद 62 रन की पारी, अर्चना ने बल्ले और गेंद से कमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के महिला वर्ग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हरा दिया। 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट पर 124 रन ही बनाए। अब दोनों टीमों के बीच फाइनल में फिर भिड़ंत होगी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ दिल्ली की शुरुआत खराब रही और स्कोर 12 पर दो विकेट गिर गए। कप्तान आयुषी सोनी ने 55 गेंदों में नाबाद 62 रन (सात चौके) की पारी खेली। समायरा राघव (32) और अर्चना (21) ने अहम योगदान दिया, जिससे टीम ने 20 ओवर में पाँच विकेट पर 126 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में साउथ दिल्ली ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना पाई। प्रिया पुनिया (31), तनिशा सिंह (24) और श्वेता सहरावत (20) ने रन बनाए, लेकिन अंतिम ओवरों में नॉर्थ दिल्ली के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। अर्चना ने दो, जबकि रेशिका बेनीवाल, अपेक्षा आनंद और नाजमा ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के बावजूद, दोनों टीमों के बीच फाइनल में निर्णायक भिड़ंत होगी, जहां खिताब का फैसला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें