rupesh murder
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात करीब 8.40 बजे वह अपनी बेटी व बेटे के साथ घर के सामने बॉल खेल रहा था। तभी उसने देखा कि दो युवक पिस्टल लहराते हुए आ रहे हैं। रूपेश ने भागकर संदिग्धों से सवाल किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी। गोली रूपेश के सीने में लगी थी। परिजन उसे होली फैमिली अस्पताल ले गए, जहां रूपेश को मृत घोषित कर दिया गया। रूपेश की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाले के सामने पुलिस बूथ में तोड़फोड़ कर पुलिस की बाइक को आग के हवाले कर दिया। दर्जनभर कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी झड़प हुई, जिसमें पुलिस को लाठी चार्ज कर आंसू गैस और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। रातभर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। उधर, सोमवार को फिर लोगों ने हंगामा कर पहले तैमूर नगर रोड, बाद में मथुरा रोड पर जाम लगाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नही की गई है।