फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा और आंसू: उम्रकैद सुनते ही ताहिर के चेहरे की उड़ीं हवाइयां, दोषियों की नजरें झुकीं; फैसला सुन परिजन रोए

Sat, 01 Aug 2026 02:56 PM IST
अनुज कुमार चिराग गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Tahir Hussain Sentenced To Life Imprisonment: कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मामला वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ा है, जिसमें पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन भी दोषी हैं।
विज्ञापन
पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्रकैद...यह शब्द सुनते ही ताहिर हुसैन का चेहरा एकदम पीला पड़ गया। अदालत कक्ष में कुछ पल के लिए सन्नाटा और गहरा हो गया। पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांचों दोषी सिर झुकाए खड़े रहे, जबकि अदालत के बाहर मौजूद परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के बहुचर्चित मामले में शुक्रवार को कड़कड़डूमा कोर्ट ने सभी पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन

court room - फोटो : ANI
शुक्रवार सुबह से ही कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में असामान्य हलचल थी। सभी की निगाह कोर्ट रूम नंबर-56 पर टिकी थी, जहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह को सजा पर फैसला सुनाना था। अदालत परिसर में सबसे बड़ा सवाल यही था कि दोषियों को फांसी मिलेगी या उम्रकैद।
 

दिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन ने की थी आईबी अधिकारी अंकित की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। करीब 3:47 बजे ताहिर हुसैन और अन्य दोषियों को पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में अदालत कक्ष में लाया गया। परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। ठीक चार बजे न्यायाधीश ने फैसला सुनाना शुरू किया। आदेश के दौरान अदालत कक्ष में गहरा सन्नाटा छाया रहा और सभी की निगाहें न्यायाधीश पर टिकी थीं।

ताहिर हुसैन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
फैसले के बाद अदालत परिसर का माहौल भावुक हो गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शाम करीब 4:35 बजे सभी दोषियों को पुलिस सुरक्षा में वापस जेल ले जाया गया। बाहर मौजूद कई परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। करीब आधे घंटे तक अदालत परिसर में सिसकियां, कानूनी चर्चाएं और भारी सुरक्षा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

Tahir Hussain - फोटो : एएनआई
मीडिया के सवाल पर बोला ताहिर-हाईकोर्ट से मिलेगा इंसाफ
अदालत से बाहर ले जाते समय मीडिया के सवाल पर ताहिर हुसैन ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इंसाफ हाईकोर्ट से मिलेगा, अभी देर नहीं हुई है। ताहिर के वकीलों ने भी स्पष्ट किया कि फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें