फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पेट्रोल बम और अंकित शर्मा की हत्या पर आप पार्षद ताहिर ने किया ये दावा

Thu, 27 Feb 2020 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
ताहिर हुसैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

आप पार्षद ताहिर हुसैन ने दंगों में और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के स्टाफर की हत्या में अपनी संलिप्तता से गुरुवार को इनकार कर दिया। गौरतलब है कि आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा (26) के परिवार ने हत्या का आरोप हुसैन पर लगाया है।

विज्ञापन


अंकित शर्मा मंगलवार(25 फरवरी) से लापता थे और उनका शव बुधवार को चांद बाग इलाके के एक नाले से मिला था। शर्मा के परिजनों ने दावा किया कि उनकी हत्या के पीछे स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन और उसके साथियों का हाथ है। वह अंकित को ताहिर की बिल्डिंग में खींच ले गए थे और फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


इस आरोप के सामने आने के बाद ताहिर ने पहले तो एक वीडियो डालकर अपनी सफाई दी। अब वह पत्रकारों से बातचीत कर अपनी सफाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि, 'मुझे खबरों से पता चला कि एक व्यक्ति की हत्या का इल्जाम मुझ पर लगाया जा रहा है। ये झूठे और निराधार आरोप हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मेरा परिवार और मैं पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को ही अपने घर से चले गए थे।'

'मेरा और मेरे परिवार का कुछ लेना-देना नहीं है'

हुसैन ने कहा कि, घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे निशाना बनाना गलत है। इससे मेरा और मेरे परिवार का कुछ लेना-देना नहीं है।'

हुसैन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि, मैंने दंगा रोकने का काम किया, मैं निर्दोष हूं। मैंने लोगों को मेरी बिल्डिंग पर चढ़ने से रोका। 24 फरवरी को पुलिस ने मेरे बिल्डिंग की तलाशी ली और हमें बाहर निकाल दिया। बाद में उन्होंने हमें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। 25 फरवरी शाम चार बजे तक पुलिस मेरी बिल्डिंग में थी।

ताहिर हुसैन ने बताया कि उन्होंने पुलिस से विनती की कि उनके इलाके में मौजूद रहें क्योंकि मेरी बिल्डिंग को टारगेट किया जा रहा है और वहां से कुछ गलत काम किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस मेरी बिल्डिंग में मौजूद थी। मैं पुलिस की कार्रवाई में उसके साथ हूं।

मैं आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा की मौत की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उसे न्याय मिलना ही चाहिए। मेरा इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। इस केस की अच्छे से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

विपक्षी लगा रहे ताहिर पर आरोप, जानिए किसने क्या कहा

कपिल मिश्रा

एक के बाद एक कई ट्वीट कर कपिल मिश्रा ने ताहिर हुसैन पर आरोप लगाया कि, 'डंके की चोट पर कह रहा हूं, अगर दंगो के दिनों की ताहिर हुसैन के फोन के कॉल डिटेल्स खुल गई तो दंगो में और अंकित शर्मा की हत्या में संजय सिंह और केजरीवाल दोनों की भूमिका सामने आ जायेगी।'


राघव चड्ढा ने कहा- 

आप विधायक राघव चड्ढा ने ताहिर हुसैन पर उठ रहे सवालों को लेकर कहा है कि अगर वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। दोषी किसी भी पार्टी का हो वह बचना नहीं चाहिए। हमारे पास जांच एजेंसी नहीं है और न ही कोई सबूत है। हम नहीं कह सकते कि ताहिर निर्दोष हैं या गुनहगार। अगर जांच में ताहिर दोषी पाए जाएं तो उन्हें जरूर सजा हो।
 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- आप कर चुकी थी दंगे की पूरी तैयारी

प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने दंगे की पूरी तैयारी कर रखी थी। अगर अमानतुल्लाह खान ने जिन्ना वाली आजादी के लिए नहीं उकसाया तो क्या किया? हिंसा के माहौल में ये लोग अपना कर्तव्य भूलकर राजनीति कर रहे हैं।
 

गौतम गंभीर 

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा, आईबी जवान अंकित शर्मा को मार कर लाश नाली में फेंक देना, घर में दंगाइयों को पनाह देना और पेट्रोल बम फेंकना! ऐसे आरोप एक प्रतिनिधि पर लग रहें है! अगर ये साबित होता है, तो ताहिर हुसैन को ना जनता माफ करेगी, ना कानून और ना भगवान। मिस्टर केजरीवाल आपकी चुप्पी हमें बेचैन कर रही है।
 

संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि अगर कोई भी शख्स जो हिंसा में शामिल है, चाहे वो किसी भी पार्टी, धर्म या जाति का हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि ताहिर हुसैन ने पहले ही अपना बयान दे दिया है कि वह सभी सबूत पुलिस को दे चुका है कि कैसे उसके घर में भीड़ घुसी और हमला किया। उसने कैसे पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। पुलिस आठ घंटे देरी से पहुंची और तब जाकर उसे और उसके परिवार को वहां से निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें