फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर गार्डन फल एवं सब्जी मार्केट प्लास्टिक मुक्त घोषित 

Tue, 24 Sep 2019 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • दो अक्तूबर से पहले निगम के प्रत्येक जोन की पांच-पांच मार्केट को प्लास्टिक मुक्त कर दिया जाएगा।
  • बाजार को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल कर दक्षिणी निगम ने एक उदाहरण स्थापित किया है।
  • ईको फ्रेंडली उत्पादों को प्रोत्साहन 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने प्रधानमंत्री मोदी के एकल प्रयोग प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को टैगोर गार्डन क्षेत्र की फल-सब्जी मार्केट को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया। 
विज्ञापन


साथ ही दावा किया कि दो अक्तूबर से पहले निगम के प्रत्येक जोन की पांच-पांच मार्केट को प्लास्टिक मुक्त कर दिया जाएगा। पश्चिमी जोन में आयोजित एक कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के टैगोर गार्डेन फल-सब्जी बाजार को पूर्णत: प्लास्टिक मुक्त घोषित किया गया। 

इस मौके पर महापौर सुनीता कांगड़ा ने कहा कि इस बाजार को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल कर दक्षिणी निगम ने एक उदाहरण स्थापित किया है। इसी सिलसिले को आगे बरकरार रखते हुए अन्य बाजारों को भी प्लास्टिक मुक्त घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, पश्चिमी वार्ड समिति के अध्यक्ष कैलाश सांकला, स्थानीय पार्षद सुषमा चोपड़ा, उपायुक्त पश्चिमी शिरीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

ईको फ्रेंडली उत्पादों को प्रोत्साहन 
निगम की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सभी वार्डों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह ईको फ्रेंडली उत्पादों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे प्लास्टिक पर पाबंदी के इस अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें