फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने सेंधमारी करने वाले दो बांग्लादेशियों को दबोचा

Tue, 24 Sep 2019 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारत में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेंधमारी की 50 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी दिल्ली की पॉश कॉलोनियों के अलावा गुरुग्राम, बंगलूरू और गुजरात में भी सेंधमारी करते थे। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से चांदी का प्राचीनकालीन गिलास व सोने की अंगूठी बरामद की गई है। बांग्लादेशी भारत में बार्डर से अवैध रूप से घुसे थे और यहां रह रहे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से हाल ही में हुई सेंधमारी की 15 वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।

अपराध शाखा के डीसीपी डा. जी रामगोपाल नायक के अनुसार दिल्ली-एनसीआर की पॉश कॉलोनियों में बीते कुछ माह से सेंधमारी की वारदात बढ़ गई थीं। इसे देखते हुए एसटीएफ एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, एसआई राजीव बमल, एसआई अशोक कुमार व एएसआई विजय कुमार की टीम गठित की गई। 
विज्ञापन


एएसआई विजय कुमार को 22 सितंबर को सूचना मिली  कि दो बांग्लादेशी ओखला मंडी के पास आएंगे। एसआई राजीव बमल की टीम ने यहां घेराबंदी कर मो. रोशन उर्फ राजू मुल्ला(31) और मो. रब्बी हवलाधर (27)  को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी व चांदी का गिलास बरामद किया गया। इसे पालम विहार, गुरुग्राम से चोरी किया था। दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस को सूचना दे दी है। एसटीएफ की टीम न बांग्लादेशियों के तीन गिरोह को पहले पकड़ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें