फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: स्वस्थ व्यक्तियों में मिले कैंसर के लक्षण, सफदरजंग में 300 की स्क्रीनिंग में छह-आठ फीसदी केस मिले

Thu, 09 Feb 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सफदरजंग अस्पताल में 4 से 8 फरवरी तक कैंसर जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान मरीजों के साथ आने वाले तिमारदारों व अन्य विभाग में दिखाने आए मरीजों की भी स्क्रीनिंग की गई। इनमें कई मरीज ऐसे मिले जिनमें स्तन, हेड एंड नेक, ओरल कैंसर सहित अन्य लक्षण दिखाई दिए।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वस्थ व्यक्तियों में भी कैंसर के लक्षण दिख रहे हैं। इनमें से काफी लोग ऐसे हैं जिनके परिवार में पहले किसी को कैंसर नहीं हुआ। वह पूरी तरह से स्वस्थ थे, लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान लक्षण दिखाई दिए। अब ऐसे मरीजों की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल में 4 से 8 फरवरी तक कैंसर जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान मरीजों के साथ आने वाले तिमारदारों व अन्य विभाग में दिखाने आए मरीजों की भी स्क्रीनिंग की गई। इनमें कई मरीज ऐसे मिले जिनमें स्तन, हेड एंड नेक, ओरल, सर्विक्स, प्रोस्टेट कैंसर सहित अन्य लक्षण दिखाई दिए। इन मरीजों की मैमोग्राफी सहित अन्य जांच की जा रही है। इस बारे में कैंसर विज्ञान विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. कौशल कालरा ने बताया कि मरीजों में कैंसर जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

साथ ही, अस्पताल पहुंच रहे लोगों को कैंसर काउंटर पर जाकर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। काउंटर में 300 से अधिक लोगों ने जांच करवाई। काउंटर पर मौजूद गायनी, ईएनटी, कैंसर विज्ञान विभाग, सामुदायिक मेडिसन सहित अन्य विभाग के डॉक्टरों ने जांच की। इनमें से छह से आठ फीसदी लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

पत्नी को दिखाने आया, मिला कैंसर का रोगी
सफदरजंग अस्पताल में पत्नी का उपचार करवाने आए एक मरीज में ओरल कैंसर के लक्षण दिखाई दिए। पति काफी धूम्रपान करता था। पत्नी के कहने पर काउंटर पर जांच करवाई तो मुंह में कैंसर के लक्षण दिखाई दिए। एक अन्य मरीज काफी गुटका व तंबाकू खाता था। नुक्कड़ नाटक के दौरान डॉक्टर ने उसे जांच के लिए बुलाया और जांच की। जांच में उसमें ओरल कैंसर के लक्षण दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें