फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कीर्ति नगर इलाके में घर में मिले युवक-युवती के शव, हत्या का मामला दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 09 Feb 2023 10:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

लड़की की पहचान आंचल उम्र 25 साल के रूप में हुई है। विजय जिम ट्रेनर था और आंचल कनाडा में आईबीएम की छात्रा थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक जिम ट्रेनर ने युवती की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दी। युवक का घर में शव लटका मिला और बेड पर लड़की की लाश पड़ी हुई थी।, पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को करीब 3:31 बजे कीर्ति नगर थाने में पीसीआर कॉल आई। जिसमें फोन करने वाले ने घटना के बारे में सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां मौके पर एक लड़का पंखे से लटका मिला और कमरे के अंदर बेड पर एक लड़की भी मृत मिली। लड़के की पहचान विजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।
विज्ञापन

लड़की की पहचान आंचल उम्र 25 साल के रूप में हुई है। विजय जिम ट्रेनर था और आंचल कनाडा में आईबीएम की छात्रा थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आगे की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और पीएम रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें