फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में आग, छह यात्री घायल

Sun, 26 Apr 2026 10:42 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्विस एयर का यह विमान दिल्ली से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरने ही वाला था। जैसे ही विमान रनवे पर गति पकड़ रहा था, तभी उसके एक इंजन से असामान्य आवाज आने लगी और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात बड़ा विमान हादसा बच गया। स्विस एयरलाइंस की ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट एलएक्स 147 में टेकऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई और विमान से धुआं और आग लग गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और ग्राउंड स्टाफ की तत्परता से समय रहते टेकऑफ रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई। हादसे में छह यात्रियों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, एयरबस ए 330 विमान रात करीब 1 बजे रनवे पर टेकऑफ के लिए दौड़ रहा था, तभी उसके बाईं ओर लैंडिंग गियर/इंजन से असामान्य आवाज और धुआं उठता देखा गया।। जैसे ही विमान रनवे पर गति पकड़ रहा था, तभी उसके एक इंजन से असामान्य आवाज आने लगी और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाएं तुरंत हरकत में आ गईं। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया और विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

विमान में सवार कुल 232 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी स्लाइड के जरिये सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति के बीच करीब छह यात्रियों को हल्की चोट आई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। 
 

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। इस घटना के बाद विमानन कंपनी और संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इंजन में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की टीम विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि घटना के समय विमान के अंदर अचानक धुआं भरने लगा था, जिससे घबराहट फैल गई। हालांकि क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी यात्रियों को शांत रखा और सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें