फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू: तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ पर ही जाएं अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर बोले-हल्के लक्षणों में घबराने की जरूरत नहीं, लोकनायक अस्पताल में सात बेड का अलग वार्ड तैयार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टरों ने लोगों को घबराने से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य खांसी, जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति में मरीजों को बेवजह अस्पताल जाने से बचना चाहिए। हालांकि, अधिक ठंड लगने, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है।
लोकनायक अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के प्रमुख डॉ. सत्यजीत कुमार का कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके हल्के लक्षणों का इलाज घर पर रहकर भी किया जा सकता है। सामान्य फ्लू और स्वाइन फ्लू के लक्षण काफी हद तक समान होने के कारण लोगों में अनावश्यक डर पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य खांसी, जुकाम या बुखार होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के जांच कराने की जरूरत नहीं है। पर्याप्त आराम, गर्म पानी, संतुलित आहार और सामान्य दवाओं से हल्के लक्षणों में राहत मिल सकती है। हालांकि, लक्षण गंभीर होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन

अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज लोकनायक अस्पताल में भर्ती नहीं है। वायरल बुखार के मरीज जरूर पहुंच रहे हैं। अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए सात बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए डिजास्टर वार्ड के 70 बेड भी आरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन


28 अगस्त तक 2,807 एच1एन1 मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 28 अगस्त तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के कुल 2,807 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 78 नए मामले शामिल हैं। वहीं, इंफ्लूएंजा ए और बी को मिलाकर अब तक कुल 3,852 मामले सामने आए हैं। इनमें 2,807 मामले अकेले एच1एन1 के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें