फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के रिकॉर्ड तोड़ मामले: 14 दिन में मिले 109 मरीज, अलर्ट जारी

Fri, 21 Feb 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह के भीतर दिल्ली में स्वाइन फ्लू के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। फरवरी में महज 14 दिन के भीतर 109 मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 1 जनवरी से 16 फरवरी तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन




इसमें से 2 फरवरी से 16 फरवरी के बीच 109 मरीज शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में दिल्ली देश में दूसरे नंबर पर है, जहां स्वाइन फ्लू के मामले सबसे ज्यादा मिले हैं। अभी तक तमिलनाडु में सर्वाधिक 174 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


उधर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी अस्पतालों को पर्याप्त दवाएं रखने के निर्देश दिए हैं। दरअसल पिछले दो महीने से दिल्ली में चीन से आने वालों की जांच का सिलसिला जारी है। 

कई मरीज ऐसे भी हैं जिन्हें कोरोना वायरस की आशंका के चलते भर्ती किया था, लेकिन जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें एच1एन1 वार्ड में इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 16 फरवरी तक 884 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 14 लोगों की मौत भी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक सात मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें