फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वाइन फ्लू या टीबी होने पर मिले छुट्टी’

Sat, 14 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि सरकार स्वाइन फ्लू और टीबी की बीमारी पर रोकथाम लगाना चाहती है तो मरीजों को वेतन सहित छुट्टी का प्रावधान करे ताकि मरीज बीमारी को न छुपाते हुए इलाज के लिए घर पर आराम कर सकें। यही नहीं, यदि उक्त दोनों बीमारियों के चलते मरीज की मौत हो जाती है तो उसे भारत सरकार आपदा की तर्ज पर प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये दे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उक्त दोनों बीमारियों को सरकार की हेल्थ पॉलिसी में शामिल करने की भी मांग रखी है।
विज्ञापन


आईएमए के महासचिव पद्मश्री डॉ. के के अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि लोगों को स्वाइन फ्लू और टीबी की बीमारी के अंतर को समझना होगा। यदि एक हफ्ते से अधिक खांसी रहती है तो फिर वह टीबी का संकेत है और ऐसे मरीजों को तुरंत अस्पताल में अपनी पूरी जांच करवानी चाहिए। वहीं, स्वाइन फ्लू में तीन फुट की दूरी जरूरी है, लेकिन टीबी में ऐसा कोई मापदंड नहीं है।

टीबी से चार लाख की मौत
डॉक्टर अग्रवाल के मुताबिक, देश में जागरूकता की कमी और सरकारी पॉलिसी के अभाव में टीबी मरीज अपनी बीमारी छुपाते रहते हैं। इसी के चलते समय से दवाई ने लेने के चलते प्रतिवर्ष चार लाख मरीजों की जान जाती है। आईएमए देशभर में 1.5 लाख डॉक्टरों को एसएमएस, दो लाख डॉक्टरों को ई-मेल के माध्यम से जागरूक करेगा। टीबी जागरूकता कार्यक्रम 7 अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर डॉ. एनवी कामत, डॉ. सुखेंदू राय भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें