फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की चपेट में पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश, अब तक 88 मरीजों की मौत

Thu, 07 Mar 2019 01:42 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ ही स्वाइन फ्लू का असर और भी ज्यादा तेज होता दिखाई दे रहा है। बुधवार को सामने आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश स्वाइन फ्लू की चपेट में है।
विज्ञापन


अभी तक इन तीनों राज्यों में 88 लोग फ्लू से संक्रमित होने के कारण मौत के शिकार हुए हैं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 15 दिन के भीतर 856 लोग संक्रमण के चलते अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं।

रिपोर्ट में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान व गुजरात को अलर्ट पर रखा है। वहीं, गौर करने वाली बात है कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक भी स्वाइन फ्लू केस की जानकारी अब तक केंद्र को नहीं भेजी गई। 
विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कारण 32 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पंजाब में 31, जम्मू-कश्मीर में 25 और हरियाणा में 14 लोगों की फ्लू से मौत होने की पुष्टि हुई है। चूंकि, इन राज्यों में मरीज की संख्या कम और मृत्यु ज्यादा देखने को मिल रही है। ऐसे में यहां के स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट पर रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि 3 मार्च तक मिले आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 273, जम्मू-कश्मीर में 316, हरियाणा में 891 और पंजाब में 491 मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे मरीज

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के डॉ. रजनीश मल्होत्रा का कहना है कि अबकी बार राजधानी में फ्लू के ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं। कई केस में बगैर बुखार के भी रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। हालांकि, ऐसे मरीजों में संक्रमण का असर ज्यादा प्रभावी नहीं है।

डॉ. मल्होत्रा का कहना है कि लोगों को अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कम जाएं और घर से बाहर या अंदर पहुंचने के बाद हाथ अच्छे से साफ करें। नाक, मुंह व आंखों पर बार-बार हाथ न लगाएं। दिल्ली में 3134 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। जबकि सात लोगों की पिछले माह ही मौत हो चुकी है। 

राजस्थान-गुजरात में सर्वाधिक मौतें
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 147 और गुजरात में सर्वाधिक 107 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जबकि महाराष्ट्र में 27, मध्यप्रदेश में 57, यूपी में 15, कर्नाटक में 14, छत्तीसगढ़ में 15, चंडीगढ़ में 2 और आंध्रप्रदेश में 8 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक स्वाइन फ्लू से 530 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 17366 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें