फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू हो रहा हावी, अब तक 22 मामले सामने आए ,एक की मौत

Tue, 27 Feb 2018 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
h1n1
विज्ञापन

राजधानी में मौसम के बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू भी हावी हो चला है। यही वजह है कि हर सप्ताह इस वायरस की चपेट में आकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 18 फरवरी तक स्वाइन फ्लू के 22 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि इनमें से एक की मौत भी हुई।

विज्ञापन


 केंद्र के  डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने इस मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 13 जनवरी को शालीमार बाग निवासी 52 वर्षीय शशि जैन को भर्ती कराया था। लेकिन दाखिल होने के चंद घंटों में ही उनकी मौत हो गई।

अस्पताल की मानें तो इस वर्ष अभी तक उनके पास स्वाइन फ्लू के 32 संदिग्ध आ चुके हैं। लेकिन इनमें से केवल शशि की रिपोर्ट ही पॉजीटिव आई है। वहीं सफदरजंग और एम्स में अभी तक इसका एक भी मरीज सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


 बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश भर में अब तक स्वाइन फ्लू के 1154 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा हालत राजस्थान की खराब है। यहां अब तक कुल 969 मरीजों कील पहचान की जा चुकी है, जिसमें से 86 की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद जम्मू कश्मीर और पंजाब में नौ, मध्य प्रदेश में तीन, हरियाण में दो और उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तामिनाडू व दिल्ली में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें