सरकार को काम करने का अवसर नहीं देना अति न्यायिक सक्रियता होगी। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी एक याचिका का निपटारा करते हुए की है।
याचिका में निजी विज्ञापनों में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति की तस्वीरों के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। मामला रिलायंस जिओ के लांच के विज्ञापन में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरों से जुड़ा है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सरकार को अवसर दिए बिना उसके काम में अपने हाथ में लेने का नतीजा अति न्यायिक सक्रियता होगी जो दूरगामी परिणाम हानिकारक होंगे। कोर्ट ने यह टिप्पणी अजय गौतम की याचिका का निपटारा करते हुए की है।