फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

Mon, 23 Feb 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कलछीनी निवासी एक महिला की सोमवार सुबह दिल्ली के तेगबहादुर अस्पताल में मौत हो गई। महिला के घरवालों का कहना है कि स्वाइन फ्लू से उसकी मौत हुई है। हालांकि महिला को स्वाइन फ्लू क पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विजयनगर के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। प्राइवेट लैब से स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पीड़ितों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हालांकि परिवार वाले नाम उजागर करने के पक्ष में नहीं हैं।

गांव कलछीनी निवासी इमरान ने बताया कि उसकी पत्नी महराज (30) का मोदीनगर के निजी अस्पताल मेें बुखार का इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के तेगबहादुर अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इमरान का कहना है कि महराज की मौत स्वाइन फ्लू की चपेट मेें आने से हुई है। भोजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।

वहीं, स्वाइन फ्लू का खौफ महानगर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दिखाई दे रहा है। आरकेजीआईटी में स्वाइन फ्लू को लेकर मचे हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आठ मार्च तक क्लास सस्पेंड कर दीं हैं।

स्वाइन फ्लू के डर से आरकेजीआईटी में हाफ-डे के बाद कोई क्लास नहीं लगी। छुट्टी की मांग पर अड़े विद्यार्थियों के हंगामे और प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने छुट्टी का फैसला लिय्रा।

दूसरी ओर आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज और एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वाइन फ्लू से डरे विद्यार्थियों ने छुट्टी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वाइन फ्लू के कारण छात्र-छात्राओं ने वैक्सीनेशन के साथ छुट्टियों की मांग को लेकर हंगामा किया।

सोमवार सुबह हंगामे के चलते कुछ क्लासेज नहीं चल सकीं। दूसरी ओर एबीईएस में भी छुट्टी की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। बाद में प्रबंधन के समझाने के बाद छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ।

मास्क पहनकर कॉलेज पहुंचे
स्वाइन फ्लू की आशंका से डरे इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी कोर्सेज के अधिकांश छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर क्लास लेने पहुंचे। कैफेटेरिया में भी मास्क लगाकर छात्र-छात्राएं बैठे दिखाई दिए।

आरकेजीआईटी में जमकर मनी होली
कॉलेज प्रबंधन के आठ मार्च तक क्लास सस्पेंड करने के आदेश के बाद आरकेजीआईटी में विद्यार्थियों ने जमकर होली खेली। साथ ही एक हफ्ते पहले हुई छुट्टी से तमाम छात्र-छात्राओं की घर रवानगी शुरू हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें