फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने लिखा PM को पत्र, रखी ये मांगें

Fri, 04 May 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
swati maliwal
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अपने पत्र में मालीवाल ने मांग की है कि फास्ट ट्रैक बनाने के लिये बजट का इंतजाम किया जाये।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने गुजारिश की है कि बलात्कार जैसे मामलों को सांप्रदायिक रंग देने के मामलों पर पाबंदी लगायें। स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुये कहा है कि केंद्र नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी दिलाने का अध्यादेश लाया।

इसके आधार पर 10वें दिन उन्होंने अपना अनशन तोड़ने की बात कही है। स्वाति मालीवाल का कहना है कि दोषियों को सजा दिलाने के लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट बनानी होगी। वहीं, पुलिस की कार्यशैली में सुधार भी जरूरी है।
विज्ञापन


इसके लिये उन्होंने तीन महीने मिशन मोड में काम करने की सलाह दी है। मालीवाल का सुझाव है कि इसके लिये हर राज्य में एक स्पेशल टास्क फोर्स गठित की जाये।

विज्ञापन

'10 सालों से 66,000 पुलिस बल की  कमी है'

swati maliwal
इसमें भारत सरकार, राज्य सरकार एवं न्यायपालिका के प्रतिनिधि हों। दिल्ली के लिये उन्होंने कहा है कि टास्क फोर्स में केंद्रीय गृह मंत्री, चीफ जस्टिस दिल्ली हाई कोर्ट, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर एवं दिल्ली महिला आयोग हो।

अगले 15 दिन में टास्क फोर्स की बैठक बुलायी जाये। स्वाति मालीवाल का कहना है कि दिल्ली पुलिस में 10 सालों से 66,000 पुलिस बल की  कमी है।

वहीं, केंद्र से बजट न मिलने से 5 सालों से नई फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं बन सकी। उन्होंने गुजारिश की है कि इसे अविलंब इस दिशा में काम करें।

दूसरी तरफ स्वाति मालीवाल ने बलात्कार के मामलों को सांप्रदायिक रंग देने पर चिंता जाहिर करते हुये कहा है कि कुछ राजनेता और सरकार में बैठे लोग बलात्कार जैसे मसले पर भी असंवेदनशील बयानबाजी कर रहे हैं। यह घोर निंदनीय है। उन्होंने गुजारिश की है कि इस तरह की बयानबाजी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें