फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में रेप: एक दिन की रिमांड के बाद न्यायिक हिरसात में आरोपी को भेजा

Fri, 04 May 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
madarsa rape accused
विज्ञापन

अदालत ने गाजीपुर से 11 साल की बच्ची को अगवा कर मदरसे में दुष्कर्म के आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद अब न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने ये फैसला सुनाया।

विज्ञापन

 


 

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) द्वारा आरोपी को बालिग करार दिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया था।

पुलिस ने गाजियाबाद के एक मदरसे से आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया था। कड़कड़डूमा अदालत के विशेष पोक्सो न्यायाधीश पूरन चंद के समक्ष पुलिस ने कहा कि आरोपी ने खुद को नाबालिग बताया था, इसलिए उसे सुधार गृह भेजा गया था।

विज्ञापन


अस्थि परीक्षण के बाद उसकी सही उम्र का खुलासा हुआ था। जेजेबी ने आरोपी का अस्थि परीक्षण करने वाले तीन डॉक्टरों के बयान के बाद उसे बालिग घोषित कर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

आरोपी की उम्र 20 वर्ष है

victim of rape in madarsa - फोटो : ani
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार को ही कड़कडड़ूमा स्थित विशेष पोक्सो अदालत में पेश किया था। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने आरोपी के पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कराए अस्थि परीक्षण की रिपोर्ट मंगलवार को जेजेबी के सामने पेश कर कहा था कि आरोपी बालिग है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को 21 अप्रैल को गाजीपुर से अगवा कर गाजियाबाद के एक मदरसे में हवस का शिकार बनाया था।

पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने 22 अप्रैल को मदरसे से लड़की को बरामद करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच अगले दिन अपराध शाखा को सौंपी गई थी।

अपराध शाखा ने ही उसका अस्थि परीक्षण कराया। यह मामला सामने आने के बाद कई संगठनों ने मौलवी गुलाम शाहिद की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें