फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'दलित विधायक को बनाएं नेता प्रतिपक्ष', स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल से किया ये अनुरोध

Wed, 19 Feb 2025 12:57 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल से अनुरोध किया कि वे दिल्ली में किसी दलित समाज से आने वाले विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाएं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में एक दलित नेता की घोषणा करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि केजरीवाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब में दलित डिप्टी सीएम बनाने का वादा किया था। लेकिन बहुत दुख की बात है कि तीन साल बाद भी ये वादा पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने आगे लिखा कि अब जब दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का समय आया है तो मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली से पार्टी के दलित समाज से आने वाले एक विधायक को आप दिल्ली का नेता प्रतिपक्ष बनाएं।
विज्ञापन



बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को बड़ा झटका लगा, जिसमें जनता का जनादेश सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ गया और उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। आप को केवल 22 सीटें मिलीं, यानी 40 सीटों का नुकसान हुआ, जबकि भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जिससे 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में उसकी वापसी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें