फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire Video: घर में लगी भीषण आग, लपटों के बीच दूसरी मंजिल से छह लोगों ने लगाई छलांग; देखें खौफनाक वीडियो

Wed, 19 Feb 2025 10:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नांगलोई इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग में कुछ लोग फंस गए। आग से बचने के लिए छह लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसका दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
घर में लगी आग, दूसरी मंजिल से कूदे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आग से बचने के लिए छह लोगों ने एक इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से कूदने से उन लोगों को काफी चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नांगलोई इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग में एक परिवार के लोग फंस गए। आग से बचने के लिए छह लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान उन्हें काफी चोट आई है। 

आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग घर की पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में लगी थी। छह लोग दूसरी मंजिल से कूद गए और उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में ये लोग हैं शामिल
1. प्रांजल 19 उम्र वर्ष
2. प्रीति उम्र 40 वर्ष
3. पंकज उम्र 40 वर्ष
4. पनव उम्र 18 वर्ष
5. वैभव उम्र 13 वर्ष
6. श्वेता उम्र 20 वर्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें