राजधानी में बच्चियों से रेप की घटनाओं और शहर में कानून व्यवस्था सुधारने को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलीं।
आयोग ने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया कि उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच तालमेल न होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है।
आयोग ने राजनाथ सिंह से मांग की है कि वे दिल्ली की जनता के लिए सप्ताह में एक दिन का समय निकालें व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लें।