फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: संसद पर हमले का जिक्र करते हुए स्वाति ने आतिशी को घेरा, कहा- उनके माता-पिता के गिलानी से थे गहरे संबंध

Wed, 18 Sep 2024 11:17 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वाति मालीवाल का कहना है कि आतिशी के माता-पिता के संसद में हमले के आरोपी सैयद अब्दुल रहमान गिलानी के साथ गहरे संबंध थे।
विज्ञापन
आतिशी और सांसद स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहीं आतिशी पर आम आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने नया आरोप लगाया है। स्वाति का कहना है कि आतिशी के माता-पिता के संसद में हमले के आरोपी सैयद अब्दुल रहमान गिलानी के साथ गहरे संबंध थे। इससे पहले स्वाति ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बचाने के लिए आतिशी के माता-पिता पर लडा़ई लड़ने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने फिर से एक्स पर लिखा, 'आतिशी मर्लेना के माता पिता के एसएआर गिलानी के साथ गहरे संबंध थे। गिलानी पे आरोप थे कि संसद पे हमले में उनका भी हाथ था। 2016 में उन्होंने अफजल गुरु की याद में दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रोग्राम किया था। उस प्रोग्राम में आतिशी मर्लेना के माता पिता स्टेज पे गिलानी के साथ थे। इस प्रोग्राम में नारे लगाये गये थे- 'एक अफजल मरोगे तो लाखों पैदा होंगे।', 'कश्मीर मांगे आजादी'। आतिशी मर्लेना के माता पिता ने 'Arrest and torture of Syed Geelani' नाम से लेख लिखे हैं। भगवान दिल्ली की रक्षा करें!'

इससे पहले मंगलवार को विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री के नाम का एलान होते ही आप की स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर निशाना साधा। स्वाति ने कहा कि उनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। इसके लिए उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका लगाई थी।
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने आतंकी को बचाने के लिए राष्ट्रपति के पास दया याचिकाएं लगाई थीं। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। आतिशी को डमी सीएम बताते हुए स्वाति ने कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मसला है। दिल्ली का अब ईश्वर ही बचाए।

आप का जवाब, राज्य सभा से इस्तीफा दें स्वाति
स्वाति मालीवाल के बयान पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि अगर स्वाति मालीवाल को लिहाज है कि उनको राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। आप ने उनको टिकट देकर राज्यसभा में भेजा, लेकिन वह प्रतिक्रिया या बयान देने के लिए भाजपा से स्क्रिप्ट लेती हैं। यदि स्वाति मालीवाल को राज्यसभा में रहने का इतना ही शौक है तो स्वाति को इस्तीफा देकर भाजपा से राज्यसभा का टिकट ले लेना चाहिए। वहीं, विधायक मदन लाल ने कहा कि स्वाति भाजपा की भाषा बोल रही हैं। उनके पास जब 14 मंत्रालय थे उस समय किसी को भी कोई दिक्कत नहीं थी। मुख्यमंत्री ने उन पर विश्वास जताया और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें