फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन के 7वें दिन व्हील चेयर पर गांधी समाधि पहुंची स्वाति मालीवाल, कहा-PM के लौटने का इंतजार

Thu, 19 Apr 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाति मालिवाल बापू की समाधि जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं से रेप जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ कठोर कानून की मांग कर रही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सातवें दिन भी अपना अनशन जारी रखा है।
विज्ञापन


वह उपवास से हटने को तैयार नहीं है। उनका आज भी वही कहना है कि जब बलात्कार जैसे अपराध के लिए देश में सख्त कानून नहीं बनते तब तक वो अपना अनशन नहीं तोड़ेंगी।

अनशन के सातवें दिन आज स्वाति मालीवाल व्हीलचेयर पर बैठकर गांधी समाधि के दर्शन के लिए पहुंची। बता दें कि स्वाति राजघाट के समता स्थल पर ही अनशन कर रही हैं और वह अपने दिन की शुरुआत बापू की समाधि के दर्शन से ही करती हैं। यही वजह है कि चलने में तकलीफ होने पर भी स्वाति व्हील चेयर पर बैठकर बापू की समाधि पर पहुंची और दर्शन किए।
विज्ञापन


स्वाति का कहना है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि मोदी जी विदेश यात्रा पर गए हैं। वो पीएम के लौटने का इंतजार करेंगी। इसके साथ ही उनका ये भी कहना है कि मोदी जी विदेश में जाकर रेप के बारे में बोल रहे हैं और देश में चुप रहते हैं। उन्हें कड़े कानून बनाने चाहिए।

 


 
Trending Videos
विज्ञापन

swati maliwal - फोटो : twitter
बता दें कि ट्विटर पर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट परकहा है कि वह चाहती हैं कि दिल्ली पुलिस में अभी 66,000 जगह खाली है उसे अभी भरें। नर्भया फंड को दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए इस्तेमाल किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट को सेट अप किया जाए।

स्वाति मालीवाल का कहना है कि दोषियों को केवल डर ही रोक सकता है। इसलिए दोषियों को 6 महीने भीतर फांसी दे देनी चाहिए।








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें