फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच राह में युवक पर छुरे से किए 30 वार, मां के दोस्त को बेटे ने दी दिल दहलाने वाली मौत

Thu, 19 Apr 2018 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

द्वारका साउथ इलाके में मां से नजदीकियां बढ़ाने पर बेटे ने राजू उर्फ मामराज (40) की छुरे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन उर्फ रज्जी (20), इसके दोस्त आशीष (21) और साहिल उर्फ सन्नाटा (19) को गिरफ्तार कर लिया। इनसे वारदात में इस्तेमाल छुरा, मोबाइल व खून से सने कपड़े बरामद हो गए हैं। आरोपियों ने राजू के सिर, गर्दन, सीने और पेट में एक दर्जन से अधिक वार किए थे।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पीर बाबा मजार, द्वारका सेक्टर-7 के पास एक युवक खून से लथपथ मिला था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त राजू उर्फ मामराज के रूप में हुई। उसके भाई ने अमन पर हत्या का आरोप लगाया। दरअसल, राजू एक महिला के पास आता-जाता था।

विज्ञापन

महिला के बेटे अमन को यह पसंद नहीं था। अमन की उससे कई बार कहासुनी हुई थी। इधर, सोमवार को राजू दोबारा महिला के घर गया था। वहां फिर उसका अमन से झगड़ा हुआ।

पुलिस ने अमन की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने अमन को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या करने की बात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर उसके दोनों दोस्तों आशीष और साहिल को दबोच लिया गया।

अमन ने बताया कि सोमवार को झगड़े के बाद उसने राजू की हत्या की योजना बना ली थी। योजना के बहन पीर बाबा मजार के पास उसकी बेहरमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, राजू के खिलाफ भी लूटपाट, दुष्कर्म, अवैध हथियार रखने आदि के मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें