आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल केस में गिरफ्तार बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस मुंबई से वापस दिल्ली ले आई है। मुख्यमंत्री आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के मामले की जांच के लिए मंगलवार को पुलिस टीम बिभव कुमार को मुंबई ले गई थी। बताया जा रहा है कि मुंबई में बिभव को दिल्ली पुलिस द्वारा तीन स्थानों पर ले जाया गया, सभी तीन स्थानों पर उसके फोन की लोकेशन ट्रैक की गई। पुलिस ने कुछ लोगों के बयान दर्ज किये हैं।
विज्ञापन
मालीवाल की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद बिभव की पंजाब और मुंबई जाने की सूचना मिली थी। बिभव की गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला कि उन्होंने मोबाइल को मुंबई में फॉर्मेट किया है। इसी डाटा को दोबारा से प्राप्त करने के लिए पुलिस टीम उन्हें मुंबई ले गई है।
इसके अलावा इस बात का भी पता किया जाएगा कि बिभव मुंबई में किन-किन लोगों से मिले। किसने मोबाइल फॉर्मेट करने में मदद की। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि मोबाइल फॉर्मेट करने से पहले बिभव ने डाटा किसी सिस्टम में सेव किया।