फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक गुंडा पार्टी को धमका रहा है': स्वाति मालीवाल बोलीं- पहले कबूला, अब मामले पर यू-टर्न लिया

Fri, 17 May 2024 08:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मंत्री आतिशी की प्रेस वार्ता का आप सांसद स्वाति मालीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक गुंडा पार्टी को धमका रहा है।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के दावे को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही आप नेताओं पर ट्रोल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एक्स पर पोस्ट साझा कर स्वाति मालीवाल ने लिखा कि पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को भाजपा का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने पीसी में सब सच कबूल लिया था और आज यू-टर्न ले लिया। ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है। मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज खोलूँगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है।
 

उन्होंने आगे लिखा कि आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए। कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं। अपने लिए भी लड़ूंगी। जमकर कैरेक्टर असेसिनेशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निजी सचिव बिभव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी को धमका रहे हैं कि यदि मैं गिरफ्तार हुआ तो पार्टी के सभी राज खोल दूंगा। आज उनके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक उन्हें बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए। कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं।

जारी हुई आधी अधूरी वीडियो
मुख्यमंत्री आवास की वीडियो जारी होने पर स्वाति ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवा के, आधी, बिना संदर्भ की वीडियो चला के। उन्हें लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेंगे। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला। घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें