स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर उपराज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने आज ही स्वाति को औपचारिक मंजूरी दी।
इसके साथ ही उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हुआ। गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल को केजरीवाल सरकार ने 17 जुलाई को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया था।
लेकिन उनके पदभार संभालने के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी। नजीब जंग ने कहा था कि एलजी की मंजूरी के बिना नियुक्ति के नोटिफिकेशन का कोई औचित्य नहीं है, इसलिए वे उनकी नियुक्ति रद्द करते हैं।