संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ट्रक ड्राइवरों की सेहत को समर्पित हेल्थकेयर पहल के 25 साल पूरे होने पर अपोलो टायर्स ने डिजिटल पहल स्वास्थ्य सारथी एप लॉन्च किया है। यह एप ट्रक ड्राइवरों को सफर के दौरान डॉक्टर से वीडियो कॉल पर सलाह लेने और नजदीकी हेल्थ सेंटर खोजने की सुविधा देगा।
कंपनी के मुख्य विनिर्माण अधिकारी राजीव कुमार सिन्हा और इंडिया, सार्क व साउथ ईस्ट एशिया के वाणिज्यिक उपाध्यक्ष राजेश दहिया ने ट्रक ड्राइवर हमारी सप्लाई चेन की रीढ़ की हड्डी शीर्षक से एक रिसर्च पेपर भी जारी किया। रिसर्च में सामने आया कि 74 फीसदी ट्रक ड्राइवर डिजिटल हेल्थ सपोर्ट चाहते हैं और स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। अपोलो टायर्स की इस पहल का लक्ष्य शुरुआत में 10,000 ड्राइवरों तक पहुंचना है। पिछले 25 वर्षों में कंपनी 1.1 करोड़ ट्रक ड्राइवरों व उनके परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा चुकी है।