फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अकाली सरकार से ज्यादा दलित विरोधी है दिल्ली की आप सरकार'

Thu, 26 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वराज इंडिया ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। आरोप है कि दिल्ली की आप सरकार पंजाब की अकाली सरकार से ज्यादा दलित विरोधी है। स्वराज इंडिया का कहना है कि मामूली आवंटन के बावजूद भी दिल्ली सरकार सालभर में दलित कल्याण पर खर्च नहीं कर सकी।
विज्ञापन


चंद्रशेखर भवन में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए पार्टी नेता अनुपम ने कहा कि योजना आयोग ने दलितों के विकास के लिए 1980 में अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) पेश की थी। इसके तहत राज्य सरकार को आबादी के अनुपात में बजटीय आवंटन करना था।

दिल्ली में 16.75 फीसदी आबादी दलित समुदाय से है। लेकिन 2015-16 में दिल्ली सरकार ने एससीएसपी के तहत सिर्फ 4.20 फीसदी फंड आवंटित किया और हैरत की बात यह कि इसका भी सिर्फ 2.95 फीसदी ही सरकार खर्च कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार पंजाब चुनाव में व्यस्त है

दूसरी तरफ राजधानी से गायब दिल्ली सरकार पंजाब चुनाव में व्यस्त है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में दलित विकास के लिए बड़े-बड़े वायदे कर रहे हैं। अनुपम के मुताबिक, पंजाब के 31.94 फीसदी दलित आबादी के लिए अकाली सरकार ने आवंटित राशि का 2015-16 में 94.03 फीसदी खर्च किया।

जबकि 2016-17 में आबादी से भी ज्यादा 33.85 फीसदी का बजटीय आवंटन किया है। स्वराज इंडिया के महासचिव अजित झा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की दलित कल्याण योजना से जुड़े आंकडे पंजाब जैसी अलोकप्रिय बादल सरकार से भी खराब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें