फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वराज इंडिया ने बनाई युवाओं की टीम, शराब नीति के खिलाफ खोलेगी मोर्चा

Wed, 05 Jul 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वराज इंडिया की दिल्ली इकाई का पुनर्गठन 
अनुपम को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया, युवाओं की टीम तैनात
दिल्ली में शराब नीति के खिलाफ पार्टी खोलेगी मोर्चा : योगेंद्र यादव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वराज इंडिया ने पार्टी की दिल्ली इकाई में बड़े पैमाने पर बदलाव  किया है। पार्टी ने 29 वर्षीय अनुपम को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, पार्टी के नये महासचिव, उपाध्यक्षों व दिल्ली के सभी जिलों में नई टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने प्रेस क्लब में मंगलवार को इसकी जानकारी मीडिया को दी। योगेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी का नये सिरे से गठन किया है। इसमें युवाओं को तरजीह दी गई है।

नई सरकार दिल्ली सरकार की जनविरोधी नीतियों पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल दिल्ली की शराब नीति को परखा जाएगा। पार्टी की मांग है कि आम लोगों की राय लेने के लिए सरकार मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी आबकारी नीति सार्वजनिक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड स्तर तक पहुंची स्वराज इंडिया

- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बिना स्थानीय लोगों की सहमति के खोले गए ठेके बंद हों। योगेंद्र यादव ने लाइसेंस बांटने के संबंध में दिल्ली सरकार के घपलों को आगे उजागर करने की भी बात कही।

दूसरी तरफ अनुपम ने कहा कि आज कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी, दिल्ली के इन दोनों विपक्षी दलों के प्रति जनता में घोर अविश्वास और आक्रोश है। स्वराज इंडिया लोगों की आवाज बनकर उभरेगी।      
   
स्वराज इंडिया ने नवनीत तिवारी को दिल्ली महासचिव की जिम्मेदारी है। जबकि सुरिंदर सिंह कोहली, निशांत त्यागी व रमन यादव प्रदेश सचिव का पद संभालेंगे। पटेल नगर की पूर्व विधायक वीना आनंद और सेना से सेवानिवृत्त कर्नल पीके अहलावत को पार्टी ने उपाध्यक्ष बनाया है। दीपक भान कोषाध्यक्ष होंगे। दूसरी तरफ पार्टी ने दिल्ली के 70 विधानसभाओं को कुल 14 जोन में बांटा है, जबकि वार्ड स्तर पर स्वराज केंद्र का गठन किया है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें