फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन के ऑफिस में घुसे बदमाश, मेज पर पिस्टल रखी और... CCTV में सब कैद

Wed, 05 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेबल पर पिस्टल रखकर कारोबारी से मांगी रंगदारी
10 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमापुरी इलाके में तीन बदमाश भाइयों ने टेबल पर पिस्टल रखकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात कारोबारी के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू खान को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू गाजियाबाद इलाके का बीसी (घोषित बदमाश) बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक राजा खान परिवार के साथ एफ-83/एस-1 दिलशाद कॉलोनी, में रहते हैं। इनका जी-6/एफ-1 में इंटीरियर डोकोरेटर का कारोबार है। इनके पास बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों के रहने के लिए राजा ने सीमापुरी इलाके में एक मकान खरीदा हुआ है। राजा खान का आरोप है कि पिछले तीन माह से शहीद नगर के कुछ बदमाश उनसे 10 लाख रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
रुपये नहीं देने पर आरोपी उसकी हत्या कर सीमापुरी के मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे थे। लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल की जा रही थी। राजा के मुताबिक सात अप्रैल 2017 को आरोपी सीमापुरी स्थित घर पर पहुंचा और उसने राजा को जान से मारने की धमकी दी।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, लेकिन राजा ने पुलिस से शिकायत नहीं की। इधर आरोपी लगातार कॉल करता रहा। 23 मई को आरोपी गुड्डू खान, इलियास खान व सोनू खान दिलशाद कॉलोनी वाले दफ्तर पर पहुंचे।

वहां आरोपियों ने पिस्टल निकालकर राजा की टेबल पर रख दी और फौरन रुपयों की मांग करने लगे। किसी तरह राजा ने तीनों को भेजा और मामले की सूचना पुलिस को दी। यह वारदात भी सीसीटीवी में कैद हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान तीनों बदमाशों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। सोनू के खिलाफ गाजियाबाद में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें