फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में संगोष्ठी में विचार रखेंगे स्वामी, अयोध्या मुद्दे को लेकर हो चुका है विवाद

Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वामी - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते जनवरी माह में रामजन्म भूमि मंदिर को लेकर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होकर विचार रखने को लेकर मचे हंगामे के बाद एक बार फिर भाजपा नेता डॉ. सुब्रह्मनियम स्वामी 27 सितंबर को फिर डीयू पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बार वह डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज में 21वीं सदी में एकात्म मानववाद की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विचार रखेंगे। 

किरोड़ीमल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन अरूंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ की ओर से किया जा रहा है। डॉ. सुब्रह्मनियम स्वामी इस पीठ के अध्यक्ष हैं व इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे। 
विज्ञापन

27 सितंबर को एकात्म मानववाद पर होगा आयोजन

दिल्ली यूनिवर्सिटी
उनके साथ इस कार्यक्रम में एकात्म दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री समेत अन्य लोग भी विचार रखेंगे। 

डीयू में स्वामी की मौजूदगी को लेकर उपजे विवाद पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजय कुमार के मुताबिक, डॉ. स्वामी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की 21वीं सदी में प्रासंगिकता के विषय पर विचार रखने के लिए आ रहे हैं। 

फिर भी अगर इस विषय पर कोई विवाद चाहता है तो इसे उचित नहीं कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक बात बीते कार्यक्रम के विवाद की है तब भी डॉ. स्वामी लाख विरोध के बावजूद आए थे और छात्रों व शिक्षकों के बीच अपनी राय बेबाकी से रखी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें