फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी ओम को 14 मार्च तक गिरफ्तार न करने के कोर्ट के निर्देश

Fri, 10 Mar 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
swami om
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में आरोपी बिग बॉस के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम को गिरफ्तारी से फिलहाल अदालत ने राहत दे दी है। अदालत ने पुलिस को 14 मार्च तक स्वामी ओम को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा ने स्वामी ओम को फिलहाल गिरफ्तार न करने का निर्देश देते हुये पुलिस को 14 मार्च तक दरियागंज थाने की सीसीटीवी फुटेज पेश करने का निर्देश दिया है।

स्वामी का दावा था कि घटना के दिन व समय वह दरियागंज थाने में पुलिस अधिकारियों के पास सुरक्षा मांगने गये थे। अदालत के समक्ष ओम के वकील एपी सिंह ने उक्त दलील दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अदालत ने 14 मार्च की सीसीटीवी फुटेज पेश करने का निर्देश दिया है

swami om
इसके बाद अदालत ने 14 मार्च की सीसीटीवी फुटेज पेश करने का निर्देश दिया है। अग्रिम जमानत याचिका पर इसके बाद आगे बहस होगी। मामले में आरोपी स्वामी ओम ने अग्रिम जमानत याचिका में कहा था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। 

वह भारतीय संस्कृति का प्रचार कर रहा है और आसामाजिक तत्व उसके सामाजिक कार्यक्रमों को रोकना चाहते हैं। जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन वह पूरे दिन पुलिस के कई कार्यालय में गये थे। इसके अलावा स्वामी ओम ने यह भी कहा कि उसका स्वामी संतोष आनंद से कोई संबंध नहीं है। 

आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर स्वामी ओम व स्वामी संतोष आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

महिला का आरोप था वह सात फरवरी को वह अपने घर लौट रही थी। राजघाट के नजदीक इन आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और उससे गाली गलौज की। महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपियों से छोड़ने की गुजारिश की तो वह उसे खींच कर अपने कमरे में ले गये और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिये। इस बारे में शिकायत करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें