फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों के लिए बच्चे को छोड़ गई मां, वापस लौटकर जो देखा उससे मचा कोहराम

Fri, 10 Mar 2017 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
boy dead - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनी के अशोक विहार कालोनी में बुधवार शाम को घर में खेल रहे एक वर्ष के बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अशोक विहार कालोनी में टीवी मैकेनिक मुशर्रफ परिवार के साथ रहते हैं। उनकी घर से कुछ दूरी पर टीवी रिपेयरिंग की दुकान है। परिवार में पत्नी फातिमा, चार बेटे और एक बेटी हैं।

बुधवार शाम करीब चार बजे फातिमा मकान में ऊपरी मंजिल पर कपड़े धो रही थीं। छोटा बेटा आजम (1) उनके पास ही खेल रहा था जबकि अन्य बच्चे कालोनी में ही ट्यूशन पढ़ने गए थे। कपड़े धोते समय फातिमा किसी काम से आजम को छत पर छोड़कर नीचे आ गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आनन-फानन में आजम को बाल्टी से बाहर निकाला

- फोटो : demo pic
कुछ देर बाद जब वह ऊपर पहुंची तो आजम पानी से भरी बाल्टी में उल्टा पड़ा हुआ था। उन्होंने आनन-फानन में आजम को बाल्टी से बाहर निकाला और मदद के लिए शोर मचाया।
  इस पर कालोनी के लोग उनके घर पहुंचे और आजम को उपचार के लिए खन्ना नगर कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद आजम को मृत घोषित कर दिया। आजम की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। माता-पिता और मृतक के भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।       

पहले भी हुए हैं हादसा
दो वर्ष पूर्व भी पूर्वी जवाहर नगर कालोनी में बाथरूम में खेल रहे नौ माह के एक बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि परिजनों की जरा सी लापरवाही बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो जाती है। बता दें कि बीते शुक्रवार को खोड़ा में एक तीन साल की मासूम वॉशिंग मशीन में गिर गई थी, जिसे गंभीर चोटें आई थीं जबकि इसी दिन दिल्ली में जुड़वा भाईयों की वाशिंग मशीन में गिरने से मौत हो गई थी।

तीन साल तक के बच्चों को अकेला न छोड़े
चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. सचिन भार्गव ने बताया कि तीन साल तक के बच्चों का दिमाग का इतना विकसित नहीं हो पाता है कि वह खतरे को भांप सकें। ऐसे में तीन साल तक के बच्चों के साथ हमेशा किसी न किसी बड़े को जरूर रहना चाहिए ताकि उन्हें खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें