फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नई दिल्ली को स्वच्छ, हरित और धूल-मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
एनडीएमसी ने राजधानी को स्वच्छ, हरित और धूल-मुक्त बनाने के उद्देश्य से अपने अधिकार क्षेत्र में “गहन स्वच्छता अभियान” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत सड़कों, बाजारों, पार्कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई होगी। एनडीएमसी ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों के 14 विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो अलग-अलग स्वच्छता सर्कल में सफाई कार्यों की निगरानी करेंगे। अभियान के तहत सड़कों पर जमा धूल और सूखी पत्तियों को हटाने के लिए चार मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर्स दो शिफ्टों में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कचरा और निर्माण मलबा हटाने, नालों की सफाई, पेड़ों की छंटाई, दीवारों व मीडियन की पेंटिंग और सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव जैसे कार्य भी किए जाएंगे। परिषद ने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है, ताकि मिलकर एक स्वच्छ और स्वस्थ नई दिल्ली का निर्माण किया जा सके। एनडीएमसी ने धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आठ मोबाइल एंटी-स्मॉग गन, पं. पंत मार्ग पर एक स्थिर एंटी-स्मॉग गन और कई ऊंची इमारतों पर अतिरिक्त एंटी-स्मॉग गन लगाई हैं। इसके अलावा 5,000 से 10,000 लीटर क्षमता वाले 20 पानी के टैंकरों के माध्यम से सड़कों और पेड़ों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें