फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत कोर्ट में विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी

Thu, 20 Aug 2015 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के साकेत कोर्ट में गुरुवार दिन में विस्फोट हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज आते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज दिन में साकेत कोर्ट के लॉयर ब्लॉक के निचले बेसमेंट से विस्फोट की आवाज सुनाई दी। लोगों के अनुसार वहां सीढ़ियों के तेज आवाज आई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें पटाखे जैसे कुछ फटने की आवाज आई थी जिसके आते ही लोगों में हलचल मच गई। बाद में तफतीश में पता चला कि वो विस्फोट की आवाज सुतली बम की थी जो किसी ने साकेत कोर्ट की पार्किंग में फोड़ा था।

यह भी पढ़ें: हफ्ता ने देने पर पुलिसकर्मी ने डाला खौलता तेल

जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये किसकी हरकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में यह अंदाजा लगा रही है कि किसी ने जानबूझकर कोर्ट की पार्किंग में सुतली बम फोड़ा है। इस घटना से कोर्ट की कार्रवाई में कोई फर्क नहीं पड़ा है और सबकुछ सामान्य रूप से चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें