फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ की सतर्कता से पकड़ा गया संदिग्ध यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैगेज जांच के दौरान एक्स-रे स्क्रीन पर दिखी संदिग्ध चीज, सीआईएसएफ जवानों ने पीछा कर पकड़ा
विज्ञापन

- कुआलालंपुर में रहने वाला एनआरआई होने का किया दावा, जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री को पकड़ लिया। इसके पहले बैग की एक्सरे जांच के दौरान स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु दिखी। इसके बाद यात्री वहां से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, सतर्क जवानों ने उसका पीछा किया और स्टेशन के एग्जिट गेट के पास उसे पकड़ लिया। सीआईएसएफ ने उसे उत्तरी जिले की कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया है। सीआईएसएफ का कहना है कि पकड़े गए यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (एनआरआई) बताया है। हालांकि, उसके पास से मिले अर्धठोस पदार्थ की प्रकृति और उसे छिपाकर रखने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। इन पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

ये थी कहना : सीआईएसएफ ने अपने एक्स हैंडल पर सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डीएमआरसी के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के सतर्क जवानों ने तब तुरंत कार्रवाई की, जब सामान की जांच के दौरान एक्सरे स्क्रीन पर एक संदिग्ध और सघन वस्तु दिखाई दी और एक यात्री वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पीछा कर कर उसे एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें