फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, छह के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़पुरी गांव की घटना, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। थाना पिनगवां क्षेत्र के गांव झाड़पुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लहरवाड़ी निवासी इस्सर पुत्र टुंडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी तस्सम की शादी 24 मई 2022 को झाड़पुरी निवासी राहुल पुत्र मुस्ताक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी में मोटरसाइकिल, फर्नीचर, घरेलू सामान, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित पर्याप्त दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष कार और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करता था। मांग पूरी न होने पर तस्सम को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
परिजनों का कहना है कि तस्सम कई बार फोन कर अपनी मां और रिश्तेदारों को प्रताड़ना की जानकारी देती थी। घटना वाले दिन भी उसने एक रिश्तेदार को फोन कर जान का खतरा बताया था। इसके बाद परिजनों ने समझौते के प्रयास भी किए, लेकिन कुछ देर बाद ससुराल पक्ष से उसके कमरे में बंद होने और फिर मौत की सूचना मिली।रात में मौके पर पहुंचे परिजनों ने तस्सम का शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका पाया। उनका आरोप है कि शव पर चोट के निशान भी थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम से जांच कराई गई, साक्ष्य जुटाए गए और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। शिकायत के आधार पर पति राहुल, ससुर मुस्ताक, सास समीना, जिलसाद, राभिया और मोहसिना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें