फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता 

Thu, 10 Oct 2019 03:22 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रैवल एजेंसी की यात्री बस से संदिग्ध बैग फेंके जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। किसी यात्री ने सार्वजनिक जगह पर इस तरह संदिग्ध स्थिति में पड़े लावारिस बैग को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां पहुंचते ही उन्होंने पूरी सतर्कता के साथ बैग का निरीक्षण शुरू किया। 

वहीं नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किसी यात्री ने लावारिस बैग मिलने पर जागरूकता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो बैग में केवल कपड़े ही निकले। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें